14 दिन के बच्चे की टीके से मौत: वैक्सीन लगते ही हालत बिगड़ी,मुंह-कान से निकलने लगा खून, अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने किया मृत घोषित – Surajpur News
सूरजपुर जिले के केवरा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगने के बाद 14 दिन के एक नवजात बच्चे की मौत हो गई।
.
जानकारी के अनुसार, बच्चे की मितनानी (मिडवाइफ) ने माता-पिता को फोन कर बच्चे को टीका लगवाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बुलाया था। माता-पिता बच्चे को लेकर केंद्र पहुंचे।
टीका लगने के कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। घर लौटते समय रास्ते में बच्चे के मुंह और कान से खून निकलने लगा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।
बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर माता-पिता उसे तुरंत सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
<
Follow Us











