विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में बिजली गिरने से 12वीं के छात्र की मौत: दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था,बारिश होने पर भागते समय गिरी बिजली – durg-bhilai News



छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरैना इलाके में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल के युवक शक्ति बिश्नोई की मौत हो गई। शक्ति अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शी पार्थ महानंद ने बताया कि, बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और सभी बच्चे वापस लौटने लगे। तभी अचानक तेज बिजली कड़की और शक्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद दोस्त और आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले एक अस्पताल, फिर दूसरे अस्पताल ले गए दोस्तों के मुताबिक, सबसे पहले शक्ति को सनसाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और साथी उसे बी.एम. शाह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का इकलौता बेटा था शक्ति शक्ति बिश्नोई पुरैना का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने पिता संतोष बिश्नोई का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया। आकाशीय बिजली के दौरान बरतें सावधानी


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button