विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान 41.7 डिग्री पहुंचा: मौसम बदलने के बावजूद नहीं मिली राहत, सप्ताहभर बढ़ सकता है तापमान, आज 2 डिग्री की बढ़ोतरी – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में हालात और ज्यादा मुश्किल हो रहे हैं। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान पर काले बादल छा गए और हल्की हवाएं भी चलीं। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, छाल क्षेत्र में कुछ जगह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। सुबह 8 बजे के बाद बढ़ रही तपिश जिले में सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप का असर शुरू हो जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को 43 डिग्री पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताहभर तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। शुक्रवार से तापमान में फिर 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जिलेवासियों को आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button