विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलरामपुर में करंट से 12 साल के बच्चे की मौत: होली के दिन खेत की बाड़ में प्रवाहित तार की चपेट में आया, जांच जारी – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर जिले में होली के दिन करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मोड़ चौकी अंतर्गत बसकेपी गांव में हुई। मृतक बालक की पहचान ग्राम पंचायत बसकेपी, साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया (पिता सुखदेव नगेसिया) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच देवनंद अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर होली खेलने जा रहा था। रास्ते में एक खेत था, जिसे पशुओं से मक्के की फसल बचाने के लिए खेत मालिक ने तार से घेर रखा था। इस तार में करंट प्रवाहित किया गया था। बालक अनजाने में इसी करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही बालक को देखा, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और तार को हटाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button