10 साल के बच्चे ने घर-वाहनों पर लगाई आग; VIDEO: रायपुर में मोह्हले वालों से था नाराज, रात 2 बजे माचिस लेकर घर से निकला – Raipur News
यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का हैं।
राजधानी रायपुर के संजय नगर सतनामी पारा इलाके में एक 10 साल के बच्चे ने घर और वाहनों पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि बच्चा मोहल्ले वालों के डांटने से नाराज था। जिसके बाद रात करीब 2 बजे घर से निकला और पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुट
.
स्थानीय निवासी मोहम्मद अफजाल उर्फ राजू ने थाने में शिकायत दी इसमें बताया कि वह रात करीब 1 बजे वे सोए थे। तभी 3 बजे के करीब मोहल्ले में आवाज सुनकर उठा तो देखा कि उनके घर के दो कमरे आग की लपटों में घिरे हुए हैं। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में राजू के घर का भारी नुकसान हुआ है। आगजनी में दो फ्रिजर, टीवी, कंप्यूटर सेट, दो पलंग, दो लोहे की पेटियां, दूध और ब्रेड के करीब 250 कैरेट, चार कुर्सियां, एक टेबल और अन्य घरेलू सामान जल गया। इसी दौरान मोहल्ले के अन्य लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा हैं। जिसमें दो ई रिक्शा बाइक और स्कूटी शामिल है।
फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी के माध्यम से नाबालिग की पहचान कर ली है। पूछताछ में पता चला कि वह मोहल्ले वालों के किसी बात पर डांटने से नाराज था। जिसके बाद उसने वारदात की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
<












