अवैध तरीके से लकड़ी की तस्करी करते 1 गिरफ्तार: बलरामपुर में पिकअप से 70 हजार की साल चिरान जब्त, झारखंड का रहने वाला आरोपी – Balrampur (Ramanujganj) News
बलरामपुर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल सोनहरा स्थित बीट गोबरा में एक महिंद्रा मैक्स पिकअप (JH03 B/6388) से साल चिरान लकड़ी जब्त की गई है। जब्त की गई 98 नग लकड़ी की मात्रा लगभग 1.440
.
इस कार्रवाई में वाहन को लकड़ी सहित मौके पर ही जब्त कर लिया गया। विभाग ने आरोपी तिवारी राम को गिरफ्तार किया है। जो कि झारखंड का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध परिवहन में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।
इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ड़) और 52, छत्तीसगढ़ वन उपज और व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1), छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत की गई है।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन संसाधनों की अवैध कटाई और तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि वनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। विभाग की ओर से अवैध वन उपज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<









