जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या: बेमेतरा में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस – Bemetara News
बेमेतरा जिले के ग्राम ढारा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच छोटे भाई ने कथित तौर पर गैती से हमला कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई जलेसर साहू ने गुस्से में आकर गैती से बड़े भाई पर हमला कर दिया। मौके पर ही हो गई मौत हमले में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जुटी पुलिस वहीं आरोपी की तलाश और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद ग्राम ढारा और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Source link













