उत्तर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में झमाझम बारिश: लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर, 18 जुलाई तक यलो अलर्ट – Ambikapur (Surguja) News
लगातार बारिश के बाद उफान पर कन्हर
उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक सरगुजा संभाग में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण कुछ गांवो
.
उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। बलरामपुर जिले में कन्हर, गागर व गेउर नदियां उफान पर हैं। सरगुजा में घुनघुट्टा डेम तय समय से एक हफ्ते पहले ही भर गया है। अन्य नदियों में भी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है।
आज पूरे दिन बारिश के आसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मंगलवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार को भी जारी है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
मैनपाट में मौसम सुहाना सरगुजा के मैनपाट में लगातार बारिश के बीच मैनपाट का मौसम सुहाना हो गया है। मैनपाट में झमाझम बारिश के साथ ही बारिश की फुहार भी पड़ रही है। मैनपाट बादलों से ढंका हुआ है। मैनपाट लगातार बादलों से ढंका रहता है। बारिश के कारण मैनपाट के झरने भी शबाब पर हैं।
धान की रोपाई में आई तेजी, सब्जियों को नुकसान सरगुजा संभाग में लगातार बारिश से इस वर्ष धान की रोपाई समय के पूर्व ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण किसान तेजी से रोपाई का काम कर रहे हैं। बारिश के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण टमाटर के पौधे गल जा रहे हैं। अन्य सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।
संभाग में लगातार बारिश के कारण मक्के की बोआई नहीं हो पा रही है। अब तक मात्र 25 फीसदी रकबे में मक्के की फसल बोई जा सकी है। वहीं दलहनी फसलों की बोआई भी रुक गई है। सरगुजा में मक्का और दलहनी फसलों का बड़ा रकबा है।
Source link












