विज्ञापन दें / सहयोग करें

शराब दुकान हटाने की मांग: घरघोड़ा के महिलाओं ने दिया ज्ञापन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) : घरघोड़ा के वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने स्थानीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि यह शराब दुकान उनके क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है।
ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान के कारण इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं, सार्वजनिक शांति भंग हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले अक्सर इस इलाके में घूमते रहते हैं जिससे बच्चों और महिलाओं को आवाजाही में परेशानी होती है।

 

महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस शराब दुकान को तुरंत हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

एसडीएम ने महिलाओं के ज्ञापन को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि इस मामले पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button