महिलाओं ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा…VIDEO: बिलासपुर में बीच बाजार बैग चोरी के शक में चले लात-घूंसे, दुकानदार और ग्राहकों में जमकर मारपीट हुई – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो गैंग में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। वहीं महिलाएं बाल पकड़कर घसीटती रहीं। ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल हर रविवार को बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर संडे मार्केट लगता है। राजीव गांधी चौक निवासी नरेंद्र तेंदुलकर भी वहां बैग की दुकान लगाता है। शाम करीब 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचा। इस दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि चंद्रकुमार के साथ आई महिला ने चुपके से बैग को अपने थैले में रख ली है। दुकानदार की पत्नी ने पूछताछ की तो महिला ने बैग रखने से इनकार कर दिया। फिर झूठा आरोप लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दी। देखिए पहले ये तस्वीरें- मुक्का मारने पर भड़का दुकानदार विवाद के दौरान चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर के चेहरे पर एक मुक्का जड़ दिया, जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। महिलाओं ने भी सड़क पर एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में चले जमकर लात-घूंसे दुकानदार की पत्नी ने बैग चोरी करने की आशंका जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। अचानक चंद्रकुमार और उसकी पत्नी आक्रोशित हो गए और चोरी का आरोप लगाने पर दुकानदार की पत्नी पर भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। नरेंद्र तेंदुलकर का आरोप है कि पहले उसके ऊपर हाथ उठाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिलाओं ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और जमीन पर पटक-पटककर मारपीट की। वहीं युवतियों के बीच भी जमकर हाथापाई हुई, उन्होंने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा। बीच बाजार हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथ-मुक्का और लात-घूंसे चलाने लगे। महिलाएं भी आपस में बाल खींचकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… LPG ऑफिस में डिलीवरी बॉय को लात-घूंसों से पीटा…VIDEO: साइड देने को लेकर हुई थी कहासुनी, बोला-मेरा नाम रिहान खान, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में LPG गैस ऑफिस में घुसकर युवक ने डिलीवरी बॉय की पिटाई कर दी। दरअसल, डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल चालक के साथ साइड देने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। विवाद के बाद डिलीवरी बॉय जब ऑफिस पहुंचा, तो वही मोटरसाइकिल चालक उसका पीछा कर ऑफिस में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उसपर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
<












