विज्ञापन दें / सहयोग करें

मेरी शादी क्यों नहीं कराते, कब तक खाना बनाऊं: कोरबा में विवाद के बाद बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला,कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद – Chhattisgarh News

शादी न कराने पर बेटे ने की पिता की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने बेटे ने शादी न कराने के विवाद में अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला। आरोपी ने पिता से शादी कराने की बात की। उसने कहा कि वह कब तक घर का काम करता रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में अशोक ने

.

इसके बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। अब इस मामले में कोर्ट ने दोषी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह बालको थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदरो की है। यह घटना 16 जून 2024 की रात की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अजय केवट (30 वर्ष) अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) के साथ ग्राम दोंदरो में रहता था। अजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी और वे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे। अजय और उसके पिता दिलचंद साथ में ही रहते थे। दिलचंद खेती और मजदूरी करके घर चलाते थे, जबकि अजय घर की साफ-सफाई और दोनों के खाने-पीने का काम संभालता था।

कोरबा कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

शादी को लेकर नहीं बन पा रही थी बात

बताया गया है कि अजय लंबे समय से अपनी शादी को लेकर परेशान था। वह चाहता था कि उसके पिता उसकी शादी करवाएं, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पा रही थी। इसको लेकर वह भीतर ही भीतर कुंठित हो गया था।

घटना वाली रात दोनों ने खाना खाया और फिर अपने-अपने बिस्तर पर लेट गए। उसी दौरान अजय ने अपने पिता से कहा, आखिर कब तक मैं आपके लिए खाना बनाता रहूंगा और घर का काम करता रहूंगा? मेरी शादी क्यों नहीं कराते? शादी नहीं होने से मैं बहुत परेशान हूं। आप मेरी शादी करा दीजिए बस।

विवाद के बाद गुस्से में पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अजय ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद कुल्हाड़ी लेकर चिल्लाता हुआ बोला-मैंने पिता की हत्या कर दी

हत्या को अंजाम देने के बाद अजय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद वह गांव के पास स्थित एक स्कूल में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजय को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले की सुनवाई कोरबा कोर्ट में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में हुई। शासकीय अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में पेश किए गए सबूतों के आधार पर अशोक को दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button