विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुरूद में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में बेकाबू हुई पिकअप, पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी, 13 मजदूर घायल

Kurud Accident: धमतरी जिले के कुरूद में मंगलवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के हादसे का शिकार होने से 13 मजदूर घायल हो गए। हादसा कातलबोड़-कोकड़ी पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई। पिकअप पहले पुलिया से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार कई मजदूर झटके के कारण नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए कुरूद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button