छत्तीसगढ़ में अंधड़-बारिश की चेतावनी: अगले 24 घंटे भारी, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओले गिरने का भी अलर्ट – Chhattisgarh News
पिछले 24 घंटे में दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा।
छत्तीसगढ़ में मौसम ने पिछले तीन दिनों में जबरदस्त यू टर्न लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि प्रदेश
.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (20 मार्च) को अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कल यानी 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला जैसे इलाकों में 1-1 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।
बारिश और ओलावृष्टि की कुछ तस्वीरें देखिए…
तस्वीर गरियाबंद की है जहां बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।
धमतरी जिले जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद तीनों क्षेत्र में ओले गिरे।
गरियाबंद जिले के सीनापाली गांव में खूब ओले गिरे थे।
तीन मौसमी सिस्टम एक्टिव
- मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश में समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर हवा का गोल घेरा नमी वाली हवाओं को अपनी ओर खींच रहा है।
- द्रोणिका रेखा (Trough Line) मध्य प्रदेश के इस चक्रवाती घेरे से लेकर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ तक फैली हुई है। यह रेखा छत्तीसगढ़ के पश्चिमी बॉर्डर के पास है और हवाओं में अस्थिरता पैदा कर रही है।
- आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात तटीय क्षेत्रों में 3.1 किमी की उंचाई पर बना हुआ है। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से भारी नमी छत्तीसगढ़ की ओर धकेल रहा है।
इन तीनों सिस्टम का छत्तीसगढ़ में अगले 24-48 घंटों में असर दिखेगा
नमी और बादलों का जमाव: आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के सिस्टम की वजह से राज्य में लगातार नमी आ रही है। इससे मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग) में बादल छाए रहेंगे।
गरज-चमक के साथ बारिश (Thunderstorms): जमीन का तापमान लगभग 36 डिग्री है और ऊपर से ठंडी नमी वाली हवाएं आ रही हैं, जिससे तेज हवाओं और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है।
ओलावृष्टि की संभावना: हवाओं के टकराव (Convergence) के कारण कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं, खासकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में।
कृषि और फसलों पर असर:
फसलों को नुकसान: बस्तर और दुर्ग संभाग में 10 मिमी या अधिक बारिश हुई क्षेत्रों में रबी की फसलों (गेहूं, चना) को भीगने का डर है। ओले गिरने से कटाई के लिए तैयार फसलें खराब हो सकती हैं।
उद्यानिकी फसलों पर असर: आम के बौर और दलहनी फसलों के लिए बिन मौसम की बरसात और तेज हवाएं नुकसानदेह हो सकती हैं, क्योंकि इससे फूल झड़ सकते हैं।
आम जनजीवन और स्वास्थ्य:
उमस वाली गर्मी: बारिश से पहले हवा में नमी बढ़ने के कारण बेचैनी और उमस महसूस होगी। बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी।
बिजली गिरने का खतरा: ऐसे चक्रवाती सिस्टम में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए खराब मौसम में खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न रुकें।
घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
सरगुजा के उदयपुर सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
रायपुर का हाल: छाए रहेंगे बादल
रायपुर में आज (20 मार्च) बादल छाए रहेंगे। शहर में शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 21°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।
3 दिन बाद फिर सताएगी चुभती गर्मी
राहत की बात यह है कि यह सिस्टम अगले 3 दिनों तक ही सक्रिय रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होते ही तापमान में अचानक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।
अब समझिए ओले क्यों गिर रहे हैं?
जब इन सिस्टम्स के कारण नमी बहुत तेजी से ऊपर जाती है, तो ऊपर का तापमान शून्य से काफी नीचे होता है। वहां पानी की बूंदें बर्फ की गोलियों में बदल जाती हैं। हवा का दबाव ज्यादा होने के कारण ये भारी होकर ‘ओलों’ के रूप में नीचे गिरती हैं।
16 से 20 मार्च तक यलो अलर्ट है। (सोर्स:IMD)
<












