विज्ञापन दें / सहयोग करें

व्यापम ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी: 31 हजार कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा, प्रदेश में सीटें सिर्फ साढ़े 7 हजार – Chhattisgarh News


बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस का रिजल्ट जारी

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए 29 मई को परीक्षा आयोजित की थी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 46 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 31 हजार परीक्षा देने पहुंचे थे।

.

व्यापम ने इस परीक्षा के अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की साढ़े 7 हजार सीटें हैं। इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम के माध्यम से शिक्षा सत्र 2025-26 के अनुसार एडमिशन दिए जाएंगे।

पिछली बार की प्रवेश परीक्षा के लिए 56 हजार ने फॉर्म भरा था। 27,884 परीक्षा में शामिल हुए थे। एंट्रेंस एग्जाम देने वाले करीब 13 हजार कैंडिडेट्स का स्कोर 50 परसेंटाइल से अधिक था। इस तरह से इस बार प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है।

वहीं दूसरी ओर पिछली बार बीएससी नर्सिंग की करीब सात हजार सीटों में प्रवेश हुआ था। ऐसे में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पहले शुरू हो तो अधिकांश सीटें भर जाएंगी। रिजल्ट और अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button