विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया: बोले- नगर पंचायत में नहीं होना चाहते शामिल, स्वतंत्र पंचायत की मांग – Dhamtari News

धमतरी में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वे नगर पंचायत में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं और स्वतंत्र ग्राम पंचायत की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इससे पहले भी कलेक्टर से इस मामले में शिकायत की थी।

.

दरअसल, धमतरी जिले की ग्राम पंचायत करेली बड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करेली बड़ी को खट्टी सहित नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही खट्टी गांव के ग्रामीण नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत में जुड़ने के बाद उन्हें भारी-भरकम टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसी सिलसिले में खट्टी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें स्वतंत्र पंचायत का दर्जा देने की मांग की।

नगर पंचायत में नहीं होना चाहते शामिल

ग्रामीणों ने बताया कि वे नगर पंचायत करेली बड़ी में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से नवीन ग्राम पंचायत के संबंध में मांग की है। ग्राम खट्टी की जनसंख्या 1100 से अधिक है, जो शासन के नियमानुसार स्वतंत्र ग्राम पंचायत के लिए पर्याप्त है।

स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्वतंत्र ग्राम पंचायत न बनने से प्रशासनिक विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। पहले भी इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और विभागीय कार्यालयों में आवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। ग्रामवासी खट्टी ने प्रशासन से गंभीरता दिखाते हुए उन्हें करेली बड़ी नगर पंचायत में शामिल न कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत खट्टी बनाने की मांग की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button