औद्योगिक क्षेत्र का विरोध ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट
सारंगढ़ | भटगांव तहसील के ग्राम सिंघीचुवा में नए औद्योगिक क्षेत्र की पहल का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। सिंघीचुवा, धाराशिव, रिकोटार के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपा। न्यायालय तहसीलदार भटगांव के जारी ज्ञापन पत्र के मुताबिक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने ग्राम सिंघीचुवा की शासकीय भूमि खसरा नंबर 267/1/क में से 15.941 हेक्टेयर जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है।
Follow Us












