विज्ञापन दें / सहयोग करें

वामन टिकहरिया को 10 साल बाद मिला कृषक रत्न: राज्योत्सव में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित, बोले- अब खेती में फायदा – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम मुसुवाडीह निवासी प्रगतिशील किसान वामन टिकहरिया को राज्य के सर्वोच्च कृषि सम्मान ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान को पाने के लिए वे पिछले दस साल से लगातार आवेदन कर

.

यह पुरस्कार उन्हें राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रदान किया।

वामन टिकहरिया ने बताया कि उनका खेती-किसानी का तरीका नवाचार पर आधारित है। वे हमेशा नए तरीके अपनाने की कोशिश करते रहे हैं, ताकि खेती में लाभ हो और अन्य किसान भी इससे प्रेरित हों। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए वे एक दशक से हर साल आवेदन कर रहे थे।

आधुनिक खेती में मजदूरों की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। इस संबंध में वामन टिकहरिया ने कहा कि गांव और खेत में काम करने वाले लोग मिल जाते हैं, लेकिन उन्हें सही तरीके से संगठित कर नई तकनीक से जोड़ना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन चुनौतियों के बावजूद, आधुनिक तकनीकों को अपनाना ही भविष्य का मार्ग है।

वामन टिकहरिया ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कहावत “खेती अपन सेती” (खेती अपने हाथों से करनी चाहिए) का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान को स्वयं अपनी खेती की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब खेती में लाभ है और जो किसान पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक खेती अपनाएंगे, उन्हें इसका फायदा निश्चित रूप से मिलेगा।

दलहन-तिलहन की खेती पर दिया जोर उन्होंने बलौदाबाजार क्षेत्र के किसानों से विशेष अपील करते हुए कहा, हमारे इलाके के किसानों को कम से कम दो फसलें जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, दलहन और तिलहन की खेती पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यह न सिर्फ जमीन की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखती है, बल्कि आमदनी भी बढ़ाती है।

परिवार और पूरे जिले में छाई खुशी इस सम्मान से वामन टिकहरिया का पूरा परिवार, गांव और बलौदाबाजार जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वामन ने खुशी जताते हुए कहा, मेरा परिवार, गांव, समाज और पूरे जिले के लोग बहुत खुश हैं। सभी लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे बलौदा बाजार के किसानों का है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button