विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘CM के खिलाफ अमर्यादित भाषा का कर रहे इस्तेमाल’, ममता बनर्जी पर अमित शाह के आरोपों पर बोलीं साग

तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है. शाह ने अपने 2 दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए.

सागरिका घोष ने रविवार (01 जून, 2025) को अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने जैसी भाषा का प्रयोग किया, लग रहा था कि वो केंद्रीय मंत्री नहीं बल्कि एक बीजेपी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब तृणमूल कांग्रेस भारत सरकार के साथ है, और हमारी पार्टी के महासचिव भारतीय डेलिगेशन के साथ विदेशी दौरे पर गए हैं और पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इस दौरान कोई और नहीं बल्कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आते हैं और वो एक बीजेपी कार्यकर्ता की तरह हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं. 

‘अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए’
सागारिका घोष ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोगों को बांटने में लगे हैं, इससे देश कमजोर होगा. अमित शाह और उनका गैंग ही असली देशद्रोही हैं. वो गैर बीजेपी सरकारों को गिराने में लगे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह गृह मंत्री के तौर पर फेल साबित हुए हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. सागरिका घोष ने दावा किया अमित शाह बांटो और राज करो की राजनीति कर रहे हैं.

‘ममता राज में बंगाल में सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या’
अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, बम ब्लास्ट और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा वाला राज्य बना दिया है. उन्होंने कहा कि जब से ममता बनर्जी सत्ता में आई हैं सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है. शाह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर देगी.

ये भी पढ़ें:

‘आतंकवाद के खिलाफ भारत ने खींच दी लक्ष्मण रेखा’, सिंगापुर में CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान में 300 KM घुसकर किया टारगेट


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button