विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रशासन की मौन सहमति से सजा बारूद का बाजार, एनसीसी ग्राउंड में उड़ रही विस्फोटक अधिनियम की धज्जियां


छोटी दीपावली यानी एकादशी के पर्व पर जहां पूरा जिला रोशनी और उत्साह से जगमगा रहा है, वहीं नगर के एनसीसी ग्राउंड में प्रशासनिक लापरवाही का नजारा खुलकर सामने आया। यहां दर्जनभर से अधिक पटाखा दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर दुकानों की कतारें सजा दी हैं। विस्फोटक अधिनियम की अनदेखी करते हुए इन दुकानों को बिना वैध अनुमति और सुरक्षा इंतज़ाम के चलाया जा रहा है, जबकि प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व के लिए प्रशासन द्वारा जारी अस्थायी पटाखा लाइसेंस केवल 10 दिनों के लिए ही मान्य थे, जिनकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद एनसीसी ग्राउंड में बारूद का बाजार खुलेआम चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर फायर ब्रिगेड, पानी की टंकी, रेती या किसी भी प्रकार के प्राथमिक सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में इसी तरह की लापरवाही ने बड़ा हादसा घटित किया था, लेकिन कोंडागांव प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया। इस संबंध में जब एसडीएम कोंडागांव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने सरकारी अवकाश का हवाला देते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल, एनसीसी ग्राउंड में सजी यह अवैध पटाखा बाजार न केवल सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button