विज्ञापन दें / सहयोग करें

संभाग में यूरिया की भारी किल्लत, ट्रेडिंग सेंटर में छापा: दो ट्रक यूरिया आने की सूचना, खानापूर्ति कर लौटी टीम, 1000 रुपये तक में बिक रहा यूरिया – Ambikapur (Surguja) News


सरगुजा संभाग में यूरिया की भारी किल्लत ने किसानों को रुला दिया है। सहकारी समितियों में यूरिया नहीं है। कंपनियां सीधे यूरिया निजी क्षेत्र को भेज रही हैं। 266 रुपए में बिकने वाला यूरिया किसान ब्लैक में 800 से 1000 रुपए प्रति बोरी की दर से खरीद रहे हैं।

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के खरसिया रोड स्थित शंकर ट्रेडर्स में सोमवार को दो ट्रक यूरिया आने के बाद भी यूरिया किसानों को नहीं दिए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। दुकान के बाद यूरिया नहीं है का प्रिंट स्टिकर चिपकाया गया था। टीम ने गोदाम में जांच की तो यहां 37 बोरा यूरिया मिला। कृषि उप संचालक पितांबर सिंह दीवान ने बताया कि उक्त यूरिया को जब्त कर लिया गया है।

सुबह पहुंचा दो ट्रक यूरिया, पिकअप से भेजा गया बाहर नियमानुसार यूरिया की खेप पहुंचने पर उसकी एंट्री POS मशीनों द्वारा की जाती है एवं उसका वितरण किया जाता है। बताया गया है कि ट्रेडिंग कंपनी में सुबह 6 बजे एक ट्रक एवं 11 बजे दूसरे ट्रक में यूरिया पहुंचने की शिकायत मिली थी। ट्रेडिंग कंपनी के सामने ही पिकअप लगाकर यूरिया को बाहर भेज दिया गया। आरोप है कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसकी तस्दीक भी नहीं की और खानापूर्ति कर लौट आए।

1000 रुपए बोरी तक में मिल रहा यूरिया सरगुजा के सहकारी समितियों में यूरिया का स्टॉक नहीं है। किसानों को 266 रुपए प्रति बोरी में मिलने वाला यूरिया 800 रुपए से एक हजार रुपए प्रति बोरी तक खरीदना पड़ रहा है। ये यूरिया खाद के दुकानदारों द्वारा ब्लैक में बेचा जा रहा है। धान में यूरिया डालने की आवश्यकता को देखते हुए किसान मजबूरी में चार गुना कीमतों पर यूरिया खरीद रहे हैं।

कंपनी से सीधे निजी क्षेत्रों को सप्लाई बताया गया है कि यूरिया बनाने वाली कंपनियां रेक के बजाय ट्रकों से सीधे निजी दुकानदारों एवं ट्रेडिंग सेंटरों को यूरिया भेज रही हैं। यूरिया के साथ उन्हें अन्य प्रोडक्ट लेने पर बाध्य किया जा रहा है। सरकारी क्षेत्र में यूरिया की सप्लाई नहीं है। धान में बाढ़ आ चुकी है एवं फसल को बचाए रखने के लिए मंहगे दामों पर यूरिया खरीद रहे हैं।

यूरिया लेने पहुंचे किसान लौटे निराश नान दमाली से आए किसान कमलेश्वर खलखो ने बताया कि यूरिया मिलने की सूचना मिलने पर आए थे। यूरिया नहीं मिलने से बहुत ज्यादा दिक्कत है। यूरिया की किल्लत से धान मर रहे हैं। जितने सोसाइटी में यूरिया मिलता है, वे जा चुके हैं, लेकिन यूरिया कहीं भी नहीं है। किसान गेंदाराम टोप्पो ने बताया कि बिचौलिए यूरिया रखे हुए हैं और किसानों को 1500 रुपए तक में बेच रहे हैं। यूरिया कहीं भी सोसाइटी में नहीं है। किसानों का धान बर्बाद होने की स्थिति में है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button