UP: अखिलेश यादव बोले- सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार सीएम योगी होंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ अगर कोई बुरी घटना होती है तो इसके जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे क्योंकि वो ही ऐसे संगठनों के साथ खड़े हैं जो सपा सांसद को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी योजनाओं की नाकामियां छिपाने के लिए सांप्रदायिक रास्ता अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इन समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता को फैलाया जा रहा है। बता दें कि रामजी लाल सुमन ने बयान दिया था कि बाबर को हिंदुस्तान आने के लिए राणा सांगा ने निमंत्रित किया था तबसे वह कई संगठनों के निशाने पर हैं।
Trending Videos
Source link
Follow Us











