रायगढ़ में मवेशी तस्करी करते दो पिकअप पकड़ाया: क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था, फारेस्ट बेरियर में पकड़ा गया – Raigarh News
फाॅरेस्ट बेरियर में पिकअप को रोककर जांच करने पर आरोपी पकड़ाया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें तस्कर पिकअप में क्रुरतापूर्वक मवेशियों को लोडकर परिवहन कर रहे थे। तभी फोरस्ट बेरियर में उन्हें पकड़ा गया। मामले में एक आरोपी पिकप छोड़कर भाग निकला और दूसरा तस्कर पकड़ा गया। घटना खरसिय
.
मिली जानकारी के मुताबिक डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरकोट का रहने वाला दिनेश कुमार साहू 35 साल पिछले करीब 5 सालों से फारेस्ट विभाग के पलगढ़ा बेरियर में भृत्य के पद पर पदस्थ है।
सोमवार की रात को दिनेश ड्यूटी पर था, तभी सुबह तकरीबन 4 बजे दो पिकअप वहां से गुजरने वाले थे। जिसे दिनेश कुमार ने रोका और जांच की। तब पिकअप में गाय और बैल लोड मिला।
मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में लोडकर परिवहन किया जा रहा था
एक चालक वाहन छोड़कर भागा मवेशियों को क्रुरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। जब उसके बारे में उसने पूछताछ किया, तो चालक टालमटोल जवाब देने लगे।
इससे वह समझ गया और गाड़ियों को किनारे खड़ी करने कहने पर एक पिकअप चालक मवेशियों से भरी वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज दूसरे चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम जशपुर जिला के ग्राम रोकबहार का रहने वाला शेख अमानत बताया। जिसके बाद दिनेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Source link












