विज्ञापन दें / सहयोग करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो माओवादी ढेर, घटनास्थल से भारी मात्रा में सामान बरामद

Anti-Maoist operation: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, जहां उन्होंने दो माओवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 कमांडो टीम द्वारा की गई।

Publish Date: Wed, 17 Sep 2025 06:18:42 PM (IST)

Updated Date: Wed, 17 Sep 2025 06:18:42 PM (IST)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो माओवादी ढेर

HighLights

  1. पुलिस को माओवादियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता
  2. महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 कमांडो टीम द्वारा की गई कार्रवाई
  3. पुलिस ने घटनास्थल से काफी सामग्री बरामद की

नईदुनिया न्यूज, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एटापल्ली के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो माओवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 कमांडो टीम द्वारा की गई।

पुलिस को मिली थी खुफिया जानकारी

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एटापल्ली के जंगल में माओवादियों का एक समूह मौजूद है। सूचना के आधार पर सी-60 कमांडो की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे, माओवादियों ने उन पर हमला कर दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button