विज्ञापन दें / सहयोग करें

दवा कंपनी में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

आरोपितों ने मेडिसिन कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम तो लिए लिए, लेकिन वापस नहीं कर रहे थे। इसीबीच आरोपित फरार हो गए। आरोपित भिलाई नगर सेक्टर सात स …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 08:54:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 09:07:06 PM (IST)

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी।

नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपितों को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छुईखदान के ग्राम बोरई निवासी प्रार्थी रेखचंद जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आरोपित सुखविंदर सिंह कडियाला एवं हुलास कुमार साहू ने दवा कंपनी में निवेश कराने, दवाइयों की बिक्री पर 30 प्रतिशत कमीशन और कम समय में राशि दोगुनी करने का झांसा देकर उससे कुल 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। ठगी के बाद आरोपित फरार चल रहे थे।

नाम और पता बदल रहा था सुखविंदर

आरोपितों ने मेडिसिन कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम तो लिए लिए, लेकिन वापस नहीं कर रहे थे। इसीबीच आरोपित फरार हो गए। आरोपित भिलाई नगर सेक्टर सात सड़क नंबर 29 निवासी 42 वर्षीय सुखविंदर सिंग कडियाला और ग्राम बोरई निवासी 29 वर्षीय हुलास कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपित ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपित सुखविंदर सिंह कडियाला पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार अपना नाम और पता बदल रहा था।

आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। वहीं, आरोपित हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button