नदी-खेतों में मच्छर पकड़ने की दी गई ट्रेनिंग: मलेरिया-डेंगू से लड़ाई के लिए ग्राउंड ट्रेनिंग, 20 जिलों के अफसर शामिल – Raipur News
रायपुर में ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च के फील्ड यूनिट में 16 से 20 मार्च 2026 तक पांच दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैयार करना था। 20 जिलों के अधिकारी हुए शामिल
इस प्रशिक्षण में प्रदेश के 20 जिलों से वेक्टर जनित रोग सलाहकार और सुपरवाइजर शामिल हुए। उन्हें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की पहचान और रोकथाम के बारे में सिखाया गया। क्लास के साथ मैदान में भी सीख
प्रशिक्षण में केवल कक्षा में पढ़ाई नहीं हुई, बल्कि व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों को मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की पहचान के लिए मैदान में ले जाया गया। नदी किनारे और धान के खेतों में दो दिन तक सर्वे कराया गया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर समझ मिल सके। देशभर के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
इस प्रशिक्षण में देश के अलग-अलग संस्थानों से विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल हुए, जिनमें ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे और ICMR वेक्टर रिसर्च सेंटर पुदुचेरी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
प्रशिक्षण की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ने प्रदेश की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम जरूरी है। किट वितरण और जागरूकता पर फोकस
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एंटोमोलॉजी किट भी दी गई, ताकि वे अपने जिलों में निगरानी का काम बेहतर ढंग से कर सकें। डॉ. प्रिया रानी और डॉ. डी. पी. सिन्हा ने कहा कि लोगों की भागीदारी और साफ-सफाई बेहद जरूरी है। अगर आसपास पानी जमा नहीं होगा, तो मच्छरों की संख्या कम होगी और बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। इस पूरे प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर स्थित आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च की टीम ने किया, जिसका मकसद जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
Source link











