विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के नेशनल-हाईवे में तैनात ट्रैफिक पुलिस की बैठक: 5 महीनों में 45 लोगों की बचाई जान; अफसरों ने जवानों को किया मोटिवेट – Raipur News


ट्रैफिक विभाग के अफसरों ने जवानों को बैठक लेकर मोटिवेट किया है।

रायपुर के नेशनल हाईवे पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने 2025 के 5 महीनों में 45 लोगों की जान बचाई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। ट्रैफिक विभाग के अफसरों ने जवानों को बैठक लेकर मोटिवेट किया है।

.

ट्रैफिक ASP और DSP ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन पर कार्यरत कर्मचारियों की बैठक ली है, जिसमें उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क पर घायल लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ एक्शन

हाईवे पर कार्यरत कर्मचारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने, नो पार्किंग में वाहन खड़े न होने देने, खराब हालत में खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाने, पार्किंग लाइट चालू करने, रात के समय आसानी से दिखाई देने के लिए रेडियम को कपड़े से साफ करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही हाईवे किनारे स्थित अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, पान ठेले और अन्य व्यवसायियों से लगातार संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए गए। आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।

37 सड़क हादसे में 45 घायलों को तुरंत इलाज

इसी प्रकार, हाईवे पर पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों से लगातार समन्वय स्थापित कर मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाकर सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, हाईवे पेट्रोलिंग ने 2025 में जनवरी से मई तक कुल 37 सड़क हादसे में 45 घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई है।

2025 में हाईवे पेट्रोलिंग ने लगभग 3450 वाहनों को नो-पार्किंग से हटाया है। यातायात में बाधा उत्पन्न कर मुख्य मार्ग पर बैठे और घूम रहे 1030 से अधिक आवारा मवेशियों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button