तोमर ब्रदर्स: 40 करोड़ से ज्यादा की 150 रजिस्ट्री के दस्तावेज, साढ़े तीन करोड़ का सोना जब्त – Raipur News
सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग में वांटेड वीरेंद्र तोमर व रोहित तोमर का कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन उनके करीबियों के घरों में छापे के दौरान 40 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री के दस्तावेज और साढ़े तीन करोड़ का सोना मिला है। इसके अलावा 10 लाख की चांदी। बैंक
.
पुलिस ने उनके करीबी कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों में मंगलवार की रात करीब 8 बजे छापेमारी की थी। बुधवार की सुबह 7 बजे जांच पूरी हुई। उसी दौरान रविंदर सिंह के घर से 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज व सोना-चांदी के साथ 8 लाख कैश भी मिला है। उन्हें जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।
पुलिस को शक है कि सोना और रजिस्ट्री के दस्तावेज उन लोगों के हैं जिन्होंने तोमर ब्रदर्स से पैसा सूद पर लिया था। बाद में ब्लैकमेलिंग कर दोनों भाइयों ने रजिस्ट्री के दस्तावेज तक जब्त कर लिए। सोना-चांदी भी कर्जदारों का ही होने का शक है। पुलिस को भाठागांव वालफोर्ट सिटी निवासी रविंदर सिंह और हनुमान वाटिका निवासी ऋषभ सिंह के बारे में सुराग रोहित और वीरेंद्र की खोजबीन के दौरान मिला।
पता चला कि दोनों तोमर बंधुओं के बेहद करीबी हैं और कई मामलों में उनका लेन-देन भी करते हैं।पड़ताल में दोनों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लिया और दोनों के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कारोबारी रविंदर सिंह के घर पर प्रॉपर्टी के 150 से ज्यादा दस्तावेज मिले है। ये प्रॉपर्टी रायपुर के अलावा अलग-अलग शहरों की है। राजस्व विभाग से इन प्रॉपर्टी की जानकारी निकाली जा रही है।
कारोबारी ने कहा- मेरा खुद का पेट्रोल पंप और उरला में फैक्ट्री भी
कारोबारी रविंदर ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का बयान दिया है कि उनका खुद का पेट्रोल पंप है और उरला इलाके में फैक्ट्री है। कारोबारी से जो आय हुआ है। उससे खरीदी गई संपत्ति है। उनका तोमर ब्रदर्स के कारोबार से कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर कारोबारी ऋषभ से पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उसे छापे के बारे में पहले से अंदेशा था। इस वजह से उसने जेवर, कैश और दस्तावेजों को ठिकाना लगा दिया।
आलीशान मकान में रहते हैं दोनों कारोबारी तोमर ब्रदर्स के करीबी दोनों कारोबारी आलीशान मकान में रहते हैं। मकान के भीतर के कुर्सी टेबल और सजावटी सामान बेहद कीमती हैं। उनसे मकान के संबंंध में भी जानकारी मांगी गई है। निगम की टीम उसकी अलग से जांच करेगी। जांच के दौरान ही पता चला है कि घटना के 6 दिन पहले ही वीरेंद्र तोमर वालफोर्ट सिटी आया था। कारोबारी के साथ लंबे समय तक रहा। दोनों कारोबारियों ने वीरेंद्र और रोहित के लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज पहले ही मिल चुके 3 जून को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी। 12 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने 35.10 लाख कैश, 734 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त की गई। इसके अलावा 120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे। उन दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। इस बीच अब 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
12 से ज्यादा शिकायतें यूपी में छिपे होने का शक फरार तोमर बंधुओं के यूपी में छिपे होने का शक है। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। उनसे जुड़े लोगांे को नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के पास अब तक 12 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी है। इसमें सूदखोरी के अलावा गाड़ियों के लेन-देन के मामले ज्यादा हैं। अभी भी पीड़ित आते रहे है। हालांकि पुलिस ने उन शिकायतों पर केस दर्ज नहीं किया है।
जिन पर शक उनके घरों में जांच
^ तोमर ब्रदर्स से जुड़े जिन लोगों पर शक है उनके यहां जांच की जा रही है। जेवर, कैश और दस्तावेज मिले है। उसका बिल मांगा गया है। अगर उन्होंने उचित दस्तावेज पेश किया तो जेवर, कैश लौटा दिया जाएगा। दोनों भाइयों की तलाश चल रही है। – डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी रायपुर
Source link











