Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल
एपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार मशहूर हाॅलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को आखिरकार ऑस्कर (Honorary Oscar Award) मिलने वाला है। उनके अलावा ऑस्कर पाने वालों की लिस्ट में डॉली पार्टन, डेबी एलेन और व्यान थॉमस भी शामिल होंगे। हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने मंगलवार को बताया कि एक्शन फिल्म स्टार टॉम क्रूज और सिंगर-एक्ट्रेस डॉली पार्टन उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट्स के ऑस्कर अवॉर्ड (Honorary Oscars) के लिए चुना गया है।
Trending Videos
Source link
Follow Us












