विज्ञापन दें / सहयोग करें

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा ने बलरामपुर में उपलब्धियां गिनाईं, कहा- देश विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा – Balrampur (Ramanujganj) News



भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बलरामपुर स्थित जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह आयोजन ’12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पांडेय ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यह दर्शाता है कि देश की जनता वादों के बजाय विकास और परिणामों को अधिक महत्व देती है। उन्होंने बताया कि इसी जनविश्वास के आधार पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) वर्तमान में देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है और विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी कार्य कर रहा है। राजा पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित, अजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव और जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button