विज्ञापन दें / सहयोग करें

स्वामित्व योजना से 35 वर्षों से आबादी भूमि पर निवासरत परिवार को मिला अधिकार अभिलेख

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि पर अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बिलासपुर निवासी लखन राम एवं शंकर राम, पिता रामसुंदर राम, को स्वामित्व योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

समाचार फोटो

हितग्राही लखन राम एवं शंकर राम का परिवार लगभग 35 वर्षों से ग्राम बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 43/12 की आबादी भूमि पर निवासरत था। भूमि पर कानूनी अधिकार का प्रमाण नहीं होने के कारण परिवार को अपने घर और जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी।

वर्ष 2026 में शासन की स्वामित्व योजना के माध्यम से हितग्राही को खसरा नंबर 43/12 की 15 डिसमिल भूमि पर अधिकार का प्रमाण अधिकार अभिलेख के रूप में प्राप्त हुआ। इससे उन्हें अपनी भूमि पर अधिकार का दस्तावेज मिला है और परिवार में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है।

अधिकार अभिलेख प्राप्त होने के बाद हितग्राही अपने घर और भूमि को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से जिस भूमि पर उनका परिवार निवास कर रहा था, उस पर अधिकार का प्रमाण मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।

हितग्राही ने बताया कि वे लगभग 35 वर्षों से ग्राम बिलासपुर में निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की स्वामित्व योजना के माध्यम से उन्हें भूमि पर अधिकार का प्रमाण प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button