विज्ञापन दें / सहयोग करें

बीजापुर में विस्फोटक सहित तीन माओवादी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आवापल्ली थाना व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त बल बायगुड़ा की ओर एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान बायागुड़ा के जंगल में फोर्स को देखकर भागने का प्रयास कर रहे माओवादियों को विस्फोटक समेत पकड़ा है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 09:06:49 PM (IST)

Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 09:07:27 PM (IST)

फोटो: गिरफ्तार माओवादियों के साथ पुलिस की टीम।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। आवापल्ली थाना क्षेत्र के बायगुड़ा के जंगल से गुरुवार को सुरक्षा बल ने विस्फोटक के साथ तीन माओवादियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से टिफिन बम, वायरलेस सेट, कार्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक तार व नक्सलियों के पांपलेट मिले हैं।

पकड़े गए माओवादी के नाम जोगा मड़कम, महेश बारसे, हेमला हड़मा है। माओवादियों के विरुद्ध थाना आवापल्ली में कार्रवाई उपरान्त रिमाण्ड पर बीजापुर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस के अनुसार आवापल्ली थाना व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त बल बायगुड़ा की ओर एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी।

इस दौरान बायागुड़ा के जंगल में फोर्स को देखकर भागने का प्रयास कर रहे माओवादियों को विस्फोटक समेत पकड़ा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button