ई-रिक्शा में ओवरसाइज फ्लेक्स ले जाने से नहर पुल पर जाम, चालक हुए परेशान – janjgir champa News
जांजगीर| शहर के नहर पुल पर उस समय यातायात प्रभावित हो गया, जब एक ई-रिक्शा में 10 से 12 फीट लंबा फ्लेक्स लादकर ले जाया जा रहा था। फ्लेक्स का आकार इतना बड़ा था कि वह ई-रिक्शा के दोनों ओर सड़क तक फैल गया, जिससे पीछे चल रहे वाहनों की कतार लग गई। व्यस्त समय होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को मजबूरी में रुककर ई-रिक्शा के निकलने का इंतजार करना पड़ा। बिना पर्याप्त सुरक्षा के छोटे वाहनों में ऐसा ओवरसाइज सामान ले जाना हादसों को न्योता दे रहा है।
<
Follow Us









