विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार: रायगढ़ में बुआ की शादी में हुई थी दोनों की पहचान, बाद में युवक ने शादी से कर दिया इंकार, आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News

युवती के साथ संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022 में डभरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती छोटेकोनी अपने बुआ की शादी में आयी थी।

तभी उसकी जान-पहचान कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाहरदी में रहने वाले पवन सिदार 20 साल के साथ हुई। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रही और युवक ने उससे शादी का वादा करने लगा।

इसके बाद 24 सितबंर 2024 को युवती अपने बुआ के घर रायगढ़ आयी, तब पवन भी उससे मिलने के लिए पहुंच गया। इसके बाद उसे बहलाते फुसलाते हुए बाइक पर बैठाकर अपने घर कांटाहरदी ले गया।

जहां उसने शादी का झांसा देकर अपने कमरे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी बुआ के घर छोड़कर वापस लौट गया।

अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को कांटाहरदी से गिरफ्तार किया

मोबाइल कर दिया बंद इसके बाद पवन कई बार युवती को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार करते हुए अपना मोबाईल बंद कर दिया।

तब युवती मामले को भांप ली और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए डभरा थाना में इसकी शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जहां से मामला कोतरा रोड थाना में ट्रांसफर किया गया। ऐसे में कोतरा रोड थाना में महिला पुलिसकर्मी ने मामले में FIR दर्ज कर पीड़िता का बयान लिया।

इसके बाद पुलिस की टीम ने कांटाहरदी में दबिश देते हुए आरोपी पवन सिदार को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button