युवक ने अपनी मां को टांगी से काट डाला: सरगुजा में सनकी युवक ने विवाद के बाद मां पर किया हमला, आरोपी हिरासत में – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा जिले के असगवां में युवक ने रविवार दोपहर अपनी वृद्ध मां पर टांगी से ताबड़-तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक अपनी मां के साथ ही रहता था। वह सनकी किस्म का बताया गया है। घटना के बाद फरार युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ
.
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम असगवां निवासी बूंदी माझी पति भंतु माझी (60 वर्ष) अपने बेटे नान साय (21 वर्ष) के साथ रहती थी। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आक्रोशित युवक ने घर में रखी टांगी निकाल ली और मां पर कई बार वार कर दिया। गले, कनपटी एवं सिर में आई चोट के कारण बूंदी माझी की मौके पर मौत हो गई।
आरोपी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद आरोपी नान साय माझी भाग निकला। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों नने बताया कि नान साय माझी पहले से सनकी है। सनकी होने के कारण उसका अन्य लोगों से जमता नहीं था।
घटना की सूचना मिलने पर कमलेश्वरपुर पहुंची मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उसके शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
सरगुजा ASP अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि हत्या के आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। फिलहाल आपसी विवाद में पुत्र द्वारा मां की हत्या करना बताया गया है।
Source link













