पेंड्रा में ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी: दुर्गा चौक पर बाईपास और भारी वाहनों के समय परिवर्तन की मांग को लेकर चक्काजाम – Gaurela News
ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर
पेंड्रा के दुर्गा चौक पर आज सुबह एक कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्गा चौक पर सांकेतिक चक्काजाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर बैठकर इस तरह के हादसों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाईपास निर्माण और भारी वाहनों के आवागमन समय में बदलाव की मांग रखी।
चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह और कांग्रेस नेता प्रशांत श्रीवास समेत कई लोग विरोध में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।
चक्काजाम से दुर्गा चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
Source link











