विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा- राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था, प्रदर्शन की दी चेतावनी – Rajnandgaon News


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

.

संजय बहादुर सिंह ने कहा कि यह घटना राज्य में बेटियों की सुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे को खोखला बताया।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अपराधियों के मन में सरकार का कोई भय नहीं है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पीड़िता के परिवार को न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज के लिए चुनौती है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button