विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलरामपुर में दुष्कर्म का आरोपी जंगल से पकड़ाया: करमा त्योहार के दौरान महिला से किया था रेप, न्यायिक रिमांड पर जेल – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले में एक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमलेश नगेसिया (30) को उसके आलू खेत के पास जंगल से पकड़ा गया। घटना 4 सितंबर 2025 की है।

.

पीड़िता ने अगले दिन सामरीपाठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करमा त्योहार के बासी के दिन शाम 5-6 बजे आरोपी उसके घर आया। पीड़िता ने उसे हड़िया (मादक पेय) दी। आरोपी पहले से नशे में था और हड़िया पीने के बाद वहीं चटाई पर सो गया।

शोर मचाने पर भाग निकला था आरोपी

पीड़िता और उसके पति भी पास में सो गए। रात करीब 12 बजे जब पीड़िता की नींद खुली, तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शोर मचाया और पति को जगाया। दोनों ने आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन वह भाग निकला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने आलू खेत के पास जंगल में छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button