विज्ञापन दें / सहयोग करें

महतारी वंदन योजना में शामिल 70 हजार महिलाओं के नाम कटे, सामने आई ये बड़ी वजह? देखें सूची | Names of 70 thousand women were deleted from Mahtari Vandan Yojana

जानकारी के अनुसार, पिछले साल से हो रही मांग को देखते हुए राज्य शासन शीघ्र ही महिलाओं के नाम जिनकी उम्र 21 वर्ष अधिक हैं और विवाहित है जोड़ने के लिए महतारी वंदन योजना का पोर्टल शीघ्र खोला जाएगा।

बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने का वादा किया था। भाजपा सत्ता में आते ही अपना वादा पूरा करते हुए प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के नाम पर एक-एक हजार रुपए हर माह दे रही है।

Mahtari Vandan Yojana: सबसे अधिक रायपुर जिले में

महतारी वंदन योजना का सबसे अधिक हितग्राही रायपुर जिले में 5 लाख 29 हजार से अधिक हैं। इसी तरह बिलासपुर जिले में 4 लाख 21 हजार, दुर्ग जिले में 4 लाख से अधिक, बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 26 हजार, महासमुंद जिले में 3 लाख 21 हजार, कोरबा जिले में 2 लाख 92 हजार, जांजगीर-चांपा जिले में 2 लाख 87 हजार, रायगढ़ जिले में 3 लाख से अधिक, राजनांदगांव जिले में 2 लाख 55 हजार, कबीरधाम जिले में 2 लाख 52 हजार हितग्राही हैं।

यह भी पढ़ें

CG Job: आबकारी विभाग में 90 उप निरीक्षक व 200 आरक्षकों की होगी भर्ती, CM साय ने की ये बड़ी घोषणा, जानें Details

एक महिलाओं के दो नाम, इसलिए कटे

महतारी वंदन योजना में जो पंजीयन हुए थे, उसमें एक महिलाओं के दो-दो नाम थे। वहीं, कई महिलाओं के आधार कार्ड इन एक्टिव थे। इस कारण से उनके नाम काटे गए हैं। दरअसल, 10 साल से अधिक जिन लोगों के आधार कार्ड थे, वे इन एक्टिव दिखा रहे थे। इसलिए ऐसी महिलाओं के भी नाम काटे गए है। अब जब इन लोगों के आधार कार्ड एक्टिव होंगे, तब नए सिरे से पंजीयन होगा तब उनके नाम जोड़े जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, पंजीयन के समय कई महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑफलाइन भी आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों में जमा किए थे, जहां से सुपरवाइजर द्वारा एप्रूव कर दिया गया था। इस कारण से एक महिला के दो-दो आवेदन हो गए थे। उस समय चूंकि जो भी आवेदन आए थे, उन सभी को इसका लाभ दिया जा रहा था। जब बाद में शिकायतें आईं तो आवेदनों की जांच की गई, जिसमें एक महिला के दो-दो नाम पाए गए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button