विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेटे की शादी से पहले पिता को मार डाला: दुर्ग में आज निकलने वाली थी बारात, घर के बाहर मिला शव; पुरानी रंजिश की आशंका – durg-bhilai News

दुर्ग जिले में बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55) का शव मिला। मृतक के गले में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई भाग में चो

.

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। शनिवार को भागवत के बेटे का बारात निकलने वाली थी। घर में शादी की सजावट थी जश्न का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

वह गली जहां मिला भागवत दास का शव

संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

परिजनों का कहना है कि भागवत के गले में किसी चाकू जैसे तेज धार हथियार से मारा गया है, ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

बेटे की शादी का जश्न बदला मातम में

एक दिन बाद जाने वाली थी बेटे की बारात

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागवत दास मारकंडे के घर में शादी का उत्सव था। 19 अप्रैल को उसके बेटे की बारात थी। इसके चलते देर रात तक उनके घर में चहल पहल थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गए। इसके बाद यह घटना घटी।

वह कमरा जहां भागवत मारकंडेय अलग से रहता था

घर से अलग रहता था भगवत दास

परिजनों ने बताया कि भगवत दास अपने घर से लगे अलग कमरे में रहता था, जो कि अलग रास्ते में खुलता था। उससे लगे घर में उसकी पत्नी बेटे व अन्य लोग रहते थे। सबसे पहले उसके शव को उसके नाती ने देखा। उसके बाद उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे और फिर उसे अस्पताल ले गए।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button