विज्ञापन दें / सहयोग करें

बड़े-भाई ने पूछा किससे बात कर रहा तो मार डाला: बलौदाबाजार में छोटे-भाई ने रस्सी से गला घोंटा, फिर तवा से सिर पर मारा – baloda bazar News

अपने बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी भुनेश्वर यदु।

बलौदाबाजार जिले में दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। बिजराडीह गांव में छोटा भाई भुनेश्वर यदु फोन में अपने मामा से बात कर रहा था, तभी बड़े भाई ने मोबाइल छीन लिया और पूछा कि वह किससे बात कर रहा है। जिसके बाद गुस्से में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई राजू

.

घटना 9 जून की है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद भुनेश्वर अपनी बाइक लेकर भाग गया। उसने बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में छोड़ दी और ट्रेन से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर उसकी तलाश की। तीन दिन बाद 12 जून को भाटापारा से उसे पकड़ लिया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी होता रहता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने घर में रखी लाइनोलन की रस्सी से राजू का गला घोंट दिया था। फिर लोहे के तवे से उसके सिर इतना मारा कि मौके पर ही राजू ने दम तोड़ दिया।

भाटापारा ग्रामीण थाना के टीआई लखेश केवंट के मुताबिक, दोनों भाइयों में पहले से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

घटना के समय माता-पिता तालाब में नहाने गए थे

घटना के कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे। आरोपी की मां दुरुरपत यदु ने पुलिस को बताया कि जब वे पति के साथ तालाब से लौटे, तो देखा कि भुनेश्वर हड़बड़ाहट में भाग रहा था। घर के अंदर राजू का शव पड़ा था, जिसके गले में रस्सी थी और सिर से खून बह रहा था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button