विज्ञापन दें / सहयोग करें

फैक्ट्री में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग लड़के को साथ लेकर दिया था वारदात को अंजाम – durg-bhilai News


भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करके फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक नाबालिग लड़के का सहयोग लिया था। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

.

दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता और एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि विनय गोयल स्टील फेब्रिक्रेटर फैक्ट्री का संचालक है। उसकी फैक्ट्री लाईट इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई में पवन इण्डस्ट्रीज के पीछे है। उसने जामुल थाने में दी शिकायत में बताया कि बीते 30 मई को शाम 6 बजे फैक्ट्री बंद कर वह अपने घर चला गया था।

अगले दिन 31 मई को जब वो फैक्ट्री पहुंचा तो देखा कि आफिस का दरवाजा खुला है। उसका ताला टूटा हुआ पड़ा था। आफिस में रखे सामान लोहे का सब्बल, पाईप, हथौड़ी, छेनी, पंखा, सीपीयू, स्पीकर और अन्य सामान कोई चोरी करके ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की थी।

पतासाजी के दौरान पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक किया। वहां एक संदेही की फोटो मिली। उसके आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खबरी से मिली सूचना के पुलिस ने आरोपी दीपक विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ करने उसने अपने नाबालिक साथी के चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button