विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में विधायक निवास में दिनदहाड़े चोरी, भाग निकले आरोपी: पिकअप में लोड कराया सोफा, पुलिस ने जब्त किया, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर के गांधी चौक स्थित सरकारी आवासीय परिसर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के सरकारी आवास का चोरों ने ताला तोड़ा। चोरों ने विधायक आवास से सोफा निकाल लिया और पिकअप बुलाकर लोड कर दिया। इस दौरान विधायक आवास में कार्यकर्ता पहुंचे ओर पूछताछ की तो दो

.

जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को आवंटित सरकारी आवास “लुण्ड्रा सदन” में ताला बंद था। शनिवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने बंद आवास के गेट की चिटकनी को तोड़कर दरवाजा खोल लिया और अंदर घुसे। युवकों ने आवास के अंदर रखा सोफा सेट बाहर निकाल लिया। युवकों ने रिंगरोड से एक पिकअप को सामान शिफ्ट करने के नाम पर बुलाया और पिकअप में सोफा लोड करा लिया।

सोफा सेट सहित जब्त पिकअप वाहन

कार्यकर्ता पहुंचे तो भागे युवक, पिकअप जब्त विधायक प्रबोध मिंज से जुड़े कार्यकर्ता विधायक आवास पहुंचे तो उन्होंने सोफा सेट ले जाने को लेकर युवकों से पूछताछ की। युवक मौके से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सोफा लदे पिकअप को लेकर थाने पहुंची।

पिकअप चालक ने बताया कि वह किराए में पिकअप चलाता है। उसे युवक सामान शिफ्ट करने के नाम पर ले गए थे। युवकों ने ही सोफा लोड किया था। पुलिस ने फिलहाल पिकअप को थाने में रखा हुआ है, जिसमें सोफा सेट लोड है।

जिस इलाके में चोरी की कोशिश हुई, उस कालोनी में जज, कमिश्नर, मंत्री रामविचार नेताम सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवास हैं। बताया गया है कि लुण्ड्रा विधायक आवास का उपयोग कार्यालय के रूप में करते हैं। इसके कारण विधायक आवास कई बार बंद रहता है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस विधायक आवास से और क्या चोरी हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। अंबिकापुर सीएसपी बंसल ने बताया कि पुलिस युवकों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला जा रहा है। दोनों युवकों की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button