विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘आतंकी ठिकानों को बना दिया खंडहर’, काराकाट से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया सख्त मैसेज

PM Modi Speech Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट से एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि अगर आतंक का फन उठेगा तो कुचल दिया जाएगा. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ लें ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है. 

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें –

  • आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है, न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा.
  • इन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है. ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है. 
  • ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी बीएसएफ का भी अभूतपूर्व पराक्रम देखा. हमारी सीमाओं पर तैनात बीएसएफ के जांबाज सुरक्षा की अभेद्य चट्टान हैं. बिहार के शहीदों को श्रद्धांजली देता हूं.
  • हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है. फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो. बीते सालों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं. 
  • कुछ साल पहले तक सासाराम, कैमूर और आसपास के इन जिलों में क्या हालात थे. नक्सलवाद कैसे हावी था. इन लोगों का बाबा साहब के संविधान पर कोई विश्वास नहीं था.
  • 2014 के बाद से हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया. हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की. जब शांति होती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं.
  • ये हमारा बिहार वीर कुंवर सिंह जी की धरती है. यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी खफा देते हैं.
  • पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को भी आधुनिक बनाया गया है. कल लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला. बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है.
  • बिहार में फोर लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है. हजारों करोड़ की परियोजनाएं बिहार में नए अवसरों का निर्माण कर रही है. युवकों को रोजगार मिलेगा. टूरिज्म और व्यापार को फायदा होगा. बिहार में रेलवे की हालत भी बदल रही है.


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button