शहर से लेकर गांवों तक स्टंट बाजों का आतंक…VIDEO: बुलेट में स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, चारपहिया वाहनों से भी स्टंट – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा में अंबिकापुर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाइकर्स एवं चारपहिया वाहनों से स्टंट का रील बनाकर वायरल किया जा रहा है। रील बनाने के लिए बाइकर्स भरी सड़क पर बुलेट पर खड़ा होकर स्टंट कर रहे हैं। मैनपाट में भी बाइक एवं कार से स्टंट करने का
.
सरगुजा जिले में बाइकर्स युवा सड़क पर आतंक मचा रहे हैं। ताजा मामले में अंबिकापुर के अंबेडकर चौक के पास बुलेट सवार युवक चलती बाइक में खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। वहीं बुलेट सवार युवकों ने मैनपाट में चलती बाइक के सामने का चक्कर उठाकर बाइक चलाने की कोशिश करते हुए वीडियो स्वयं बनाया और सोशल मीडिया में वायरल किया। दोनों ही वीडियो में बाइक सवार चालू सड़क पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं।
बाइक से स्टंट करते हुए बनाया वीडियो
कार से स्टंट, वीडियो बनाकर किया पोस्ट एक अन्य वीडियो में फॉरच्यूनर सवार युवकों ने तेज गति में गाड़ी चलाते हुए कार को स्किड कराने का वीडियो बनाया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दो फॉरच्यूनर को चलाते हुए युवकों ने वीडियो रिकार्ड किया है। दोनों कारों के चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
कार को तेज गति में चलाकर किया स्टंट
एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश मामले में सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो से युवकों एवं वाहनों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थाना एवं चौकी पुलिस को निर्देश दिया गया है। इस तरह की गतिविधि पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
सरगुजा पुलिस के अनुसार बुलेट वाहन पर स्टंट करने वाला युवक रघुनाथपुर इलाके का है। उसका नाम सोहेब बताया गया है। जिस बुलेट से युवक स्टंट कर रहा था, उसमें सामने नंबर प्लेट तक नहीं है।
मामूली जुर्माने से हौसले बुलंद सरगुजा में पहले भी वाहनों से स्टंट के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अंबिकापुर के सरगवां पैलेस में डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी द्वारा नीली बत्ती लगी कार पर बैठकर बर्थडे मनाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जिन धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है, उसमें मात्र 2500 रुपये के अर्थदंड का प्रावधान है।
अन्य मामलों में भी बाइकर्स मामूली जुर्माना जमा कर रहे हैं, जिससे बाइकर्स एवं स्टंट बाजों के हौसले बुलंद हैं।
Source link











