विज्ञापन दें / सहयोग करें

मैनपाट में बाइकर्स व मनचलों का आतंक, VIDEO: सैलानियों को कर रहे परेशान, परिवार के साथ घूमना भी हुआ मुश्किल – Ambikapur (Surguja) News

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की खूबसूरती देखने के लिए मैनपाट में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से भी सैलानी सपरिवार पहुंच रहे हैं। इन सैलानियों के लिए मनचले और बाइकर्स परेशानी का सबब बन गए हैं। मनचले प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आए दिन हुड़दंग मचात

.

मैनपाट अपने खूबसूरती के साथ पर्यटन स्थलों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां पूरे साल सैलानी पहुंचते हैं। बारिश में मैनपाट की पहाड़ियां बादलों से ढंकी रहती हैं, जो यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। मैनपाट के टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, फिश प्वाइंट, उल्टापानी, दलदली, बौद्ध मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। मैनपाट के पहाड़ी रास्ते भी लोगों को रोमांचित करते हैं।

युवतियों पर कंमेंट्स करते हैं बाइकर्स

मनचले व बाइकर्स बढ़ा रहे परेशानी सैलानियों के लिए मनचलों की टोली परेशानी का सबब बन रही है। अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों से युवक बड़ी संख्या में मैनपाट पहुंचते हैं। खासकर छुट्टी के दिनों में जब मैनपाट में सर्वाधिक भीड़ होती है, ये मनचले हुड़दंग मचाते दिख जाते हैं। मनचले युवाओं की वजह से परिवार के साथ यहां घूमने आनेवाले लोगों के लिए असहज स्थिति बन जाती है।

परिवार के साथ घूमने आईं महिलाओं और युवतियों को छींटाकशी करने से भी युवक बाज नहीं आते, जिससे वे खुद को असुरक्षित और अपमानित महसूस करती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर मैनपाट में मनचलों की मस्ती का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक वीडियो में युवक बुलेट बाइक स्टार्ट कर तेज आवाज करते हुए और लड़कियों का कुछ कमेंट्स करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में युवक हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं।

युवतियां एवं परिवार के लोग विवाद से बचने मनचलों को नजर अंदाज करते हैं, जिसके कारण युवकों के हौसले बढ़े हुए हैं।

पुलिस सुरक्षा नहीं पर्यटन स्थलों पर पुलिस की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने एवं बाइकर्स पर कार्रवाई नहीं होने से मनचले बेलगाम हैं। सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि मैनपाट में पुलिस निगरानी बढ़ाई जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button