विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ‘उल्लास’ महा-परीक्षा का सफल आयोजन: जो पढ़ नहीं पाए, ऐसे लोग परीक्षा में शामिल हुए, कई उम्रदराज लोग भी दिखे – Gaurela News



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत राज्यव्यापी महा-परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली। जिले के 384 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस महा-परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के उन महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो किसी कारण से शिक्षा की मुख्यधारा से दूर रह गए थे। इसमें उम्रदराज और वरिष्ठ आयु वर्ग के लोग भी शामिल थे। जिला नोडल अधिकारी मुकेश कोरी ने बताया कि स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित इन परीक्षार्थियों ने पढ़ना, लिखना और गणित के तीन खंडों वाले 150 अंकों के प्रश्न पत्र को हल किया। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और बैठक की समुचित व्यवस्था की गई थी। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी भी की गई। इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS), दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button