रायगढ़ में सड़क हादसों की जांच के लिए पहुंची टीम: अमलीभौना रोड पर बार-बार हो रही घटना; जल्द होगा मरम्मत – Raigarh News
दुर्घटना के कुछ दिन बाद रोड निरीक्षण पर संयुक्त टीम पहुंची
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे से जुड़ने वाली अमलीभौना रोड पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। जहां खराब रोड, बिजली की कमी के साथ ही अन्य कारण पाए, जिसका सुधार जल्द कराया ज
.
27 जुलाई को जूटमिल थाना क्षेत्र के अमलीभौना बाबाधाम रोड पर एक हादसा हुआ। जिसमें 3 युवकों को सामने से आ रही ट्रेलर ने जमकर टक्कर मार दी थी। इससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी।
इसके अलावा पहले भी इस रोड पर कई हादसे हुए है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई और इस टीम ने मौके का बारिकी से निरीक्षण किया।
सड़क की खराब हालत को सुधार कराने के पर जोर दिया गया।
सड़क का सुधार होना जरूरी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य न केवल इस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाना था, बल्कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं दोबारा घटित न हो सके, इस पर ध्यान देना था। ऐसे में संयुक्त टीम ने पाया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य बहुत जरूरी है।
नेशनल हाईवे से जोड़ती है सड़क
इसके साथ ही अमलीभौना के इस रोड पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था और सड़कों पर मवेशियों का जमघट न हो। ताकि दुर्घटना में कमी आ सके। अमलीभौना का यह रोड एनएच 49 से जुड़ता है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल सुधार करने की बात कही है।
Source link










