Surguja: भाजपा ने 1975 के आपातकाल का किया विरोध, सीएमएसबी चेयरमैन बोले- कांग्रेस ने संविधान को कमजोर किया
25 जून, 1975 के आपातकाल को लेकर सरगुजा जिला के अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में ‘लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस बोर्ड (सीएमएसबी) के चेयरमैन दीपक मस्के ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक आपात स्थिति की घोषणा कर लोकतंत्र पर हमला बोला। इस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, नागरिकों की स्वतंत्रता छीनी गई और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। दीपक मस्के ने कहा कि यह कदम देश की जनता के अधिकारों पर गहरा आघात था। इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करते हुए सत्ता का दुरुपयोग किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर अत्याचार, नेताओं की हिरासत और जनता पर दमनकारी नीतियों को लागू किया, जिससे देश में भय और असुरक्षा का माहौल बना।
Source link











