विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में मत्स्य विभाग में लगी आग: रिकार्ड रूम के दस्तावेज और पुराने सामान जलकर खाक, 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगने से रिकॉर्ड रूम में रखे जरूरी दस्तावेज और पुराने सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। रविवार शाम को केलो विहार रोड स्थित सहायक संचालक मछली पालन विभाग के रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देखकर आसपास के लोगों को आग लगने की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग को भी बुलाया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी और दूर से आग की लपटें साफ दिखाई दे रही थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से रिकॉर्ड रूम में रखे कई जरूरी दस्तावेज जल गए। इसके अलावा पुराने एसी, कूलर और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच जारी इस मामले में जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था। आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है और तकनीकी जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। आकलन कर रही विभाग ASP अनिल सोनी ने बताया कि मछली पालन विभाग में आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button