विज्ञापन दें / सहयोग करें

सावन में 10 अगस्त को विस स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा

भास्कर न्यूज | राजिम सावन माह के पावन अवसर पर 10 अगस्त, सोमवार को होने वाली विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधायक रोहित साहू ने सामाजिक पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। यात्रा को सफल बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विधायक साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे फनीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, फिंगेश्वर में पूजा-अर्चना से होगी। श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए सुबह 11 बजे ग्राम बोरसी पहुंचेंगे। वहां अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। यात्रा दोपहर 1:00 बजे ग्राम कोमा पहुंचेगी। वहां चाय-नाश्ते के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा दोपहर 2 बजे राजिम नगर में प्रवेश करेगी। शिवाजी चौक, सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया चौक से होते हुए राजीव लोचन मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद लक्ष्मण झूला मार्ग से कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होगा। विधायक साहू ने विधानसभा क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button